विज्ञापन
UP News: कुशीनगर निवासी प्रद्युमन कुमार यादव (33) पेशे से इंजीनियर थे और मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 2 जून 2017 उनकी शादी हुई थी।

UP News: गोरखपुर में पत्नी से परेशान एक इंजीनियर ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खुदकुशी से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमें पत्नी के अत्याचारों से तंग आकर जान देने की बात कही गई।
रिपोर्ट के मुताबिक कुशीनगर निवासी प्रद्युमन कुमार यादव (33) पेशे से इंजीनियर थे और मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 2 जून 2017 उनकी शादी कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहाग गांव निवासी अर्पिता यादव से शादी हुई थी। दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है।
पत्नी ने किया दहेज उत्पीड़न का केस
2020 में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। अर्पिता ने प्रद्युमन और उसके घर वालों पर दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित केस दर्ज करा दिया।
केस पारिवारिक न्यायालय पडरौना में चल रहा है। प्रद्युमन सुनवाई के लिए 10 मई को एमपी से घर पहुंचे थे। 12 मई को कोर्ट पहुंचे। जिसमें कोई फैसला नहीं हो सका। कोर्ट ने अगली सुनवाई 21 जुलाई 2026 को निर्धारित की।
वीडियो बनाने के बाद लगाई फांसी
सुनवाई के बाद वह अपने जीजा के घर रुका। गुरुवार को घर से जालंधर जाने के लिए निकला। गोरखपुर जंक्शन के रास्ते में कुसम्ही का जंगल पड़ा जहां बुढ़िया माता का एक मंदिर है। प्रद्युमन ने मंदिर के दर्शन किए और इसके बाद उसने एक वीडियो बनाया और पेड़ पर गमछा बांध खुद को फांसी लगा ली।
मीडिया रिपोर्ट नहीं है मुताबिक कथित वीडियो में इंजीनियर ने कहा- "मेरे मरने का समय नहीं है, पर पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा नहीं है। मुझे कोई यह न कहे कि मैं बेसमय मर गया। दोस्तों जिंदगी में बहुत तड़पा हूं। पिछले एक महीने से मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि बेटा सुसाइड कर ले।"
विज्ञापन