गोरखपुर के नखास चौक के पास फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आखिर आग कैसे लगी और गोदाम में कितना नुकसान हुआ। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नखास चौक के पास एक फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दूर तक दिखाई देने लगे। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। UP News
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नखास चौक के पास स्थित फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई। गोदाम से निकलती लपटें और घना धुआं देखकर स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई। आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति को नियंत्रित करना अग्निशमन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। UP News
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गोदाम में फर्नीचर से संबंधित लाखों रुपए के सामान रखे हुए थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए है। फिलहाल गोदाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व व्यापारी तौकीर आलम का बताया जा रहा है। जो कांग्रेस पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बस्ती जनपद के किसान कांग्रेस यात्रा के ऑब्जर्वर भी है। UP News
इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी शांतनु कुमार यादव ने बताया कि 9:40 पर आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों को लगाकर लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पाया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है लेकिन आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। UP News
विज्ञापन