उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शादी और पारिवारिक विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने उसके साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाए।

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शादी और पारिवारिक विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने उसके साथ वैवाहिक संबंध नहीं बनाए। जब उसने वजह जानने की कोशिश की तो पति इलाज चलने की बात कहकर मामले को टालता रहा। बाद में जांच कराने की कोशिश की गई तो पति ने स्पर्म टेस्ट के लिए सैंपल देने से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। UP News
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में परिवार ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने पति से वैवाहिक संबंध नहीं बनाने की वजह पूछी तो उसने कहा कि उसका इलाज चल रहा है और दवाओं का कोर्स पूरा होने के बाद सब ठीक हो जाएगा। इसी तरह समय बीतता गया, लेकिन दो साल बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। UP News
महिला ने बताया कि लगातार टालमटोल के बाद उसे पति की परेशानी को लेकर शक हुआ। इसके बाद वह पति को एक निजी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने की सलाह दी। आरोप है कि पति ने जांच के लिए सैंपल देने से साफ मना कर दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद उसने इलाज कराने की बात कही तो पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर उससे पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने रुपये लाने के बाद ही घर में रहने देने की बात कही। मामले से परेशान होकर महिला ने 12 जुलाई की शाम गोरखनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पति, सास, देवर, ननद समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन