Gorakhpur News : निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मलबे में दो मजदूर दबे, हालत गंभीर
Building under construction collapsed, two laborers buried under debris, condition critical
भारत
चेतना मंच
17 Jun 2023 09:58 PM
गोरखपुर। शहर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, कई अन्य घायल हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना कैंट इलाके के मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड स्थित CB-CID ऑफिस के समीप CPI (ML) मंडल कार्यालय की है।
Gorakhpur News
मौके पर पहुंच अफसर और बचाव टीम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर 7 से 8 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही बिल्डिंग गिरी, सभी लोग भाग गए। उसमें दो मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ADM फाइनेंस और प्रभारी अधिकारी आपदा राजेश कुमार सिंह, आशुतोष मिश्रा NDRF और जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा।
मलबे में फंसे मजदूरों को निकाला गया
मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। मुन्ना गुप्ता पुत्र भीमनाथ गुप्ता रसूलपुर, सोनबरसा और रफूल अली अंसारी, निवासी भगवानपुर खुर्द, सोनबरसा मलबे में दबे हुए थे, जिन्हें निकालकर एंबुलेंस से भेजा गया।
7-8 मजदूर कर रहे थे काम
कैंट इलाके के मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड पर CPI (ML) का मंडल कार्यालय है। यहां निर्माण काम चल रहा है। शनिवार को यहां 7-8 मजदूर काम कर रहे थे। तभी बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। बाकी मजदूर तो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए। लेकिन, दो मजदूर मलबे में ही दबे रह गए। उन्हें बाद में रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की छत के कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।