Gorakhpur News : हर किसी को करना चाहिए योग, स्वस्थ रहने का है राज : सीएम योगी
Everyone should do yoga, it is the secret to stay healthy: CM Yogi
भारत
चेतना मंच
21 Jun 2023 07:03 PM
गोरखपुर। 9वें विश्व योग दिवस पर बुधवार को शहर से लेकर गांव तक योगमय नजर आ रहा है। गोरखनाथ मंदिर के अलावा कई जगह योग शिविर लगाए गए। सुबह गोरखपुर के लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संकल्प लिया। मुख्य आयोजन गोरखनाथ मंदिर में हुआ। योग दिवस पर सुबह 6 बजे गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी योग किया। सीएम के साथ सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित पुलिस और प्रशासन के अफसर भी योगाभ्यास करते दिखे।
Gorakhpur News
योग हमारी पुरानी विरासत है
मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में स्वयं भी कई योगासन किए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान्य स्वास्थ्य के लिए लोग कई तरह एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव है। योग की विधा से ही ऐसा हो सकता है। भारतीय मनीषा के हजारों वर्षों की ये परंपरा हम सब की विरासत का हिस्सा है। विश्व आज ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है।
योग से जुड़े दुनिया के 200 देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज दुनिया के 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं। इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।
Gorakhpur News
योग अवश्य अपनाएं
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, इसलिए योग अवश्य अपनाएं।
योगमय गोरखपुर
गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर, स्कूल-कॉलेज, मदरसों, पुलिस-सेना और अर्धसैनिक बलों के कैंपस, पार्कों, कॉलोनियों, हाउसिंग सोसाइटी, थानों और सरकारी विभागों के कार्यालयों से लेकर हर जगह लोग योगाभ्यास करते दिखे। योगा कर रहे लोगों का कहना है कि योग सुंदर जीवन जीने का मार्ग है। हम सभी को अपने शरीर को निरोग रखने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।