Gorakhpur News : छात्रा से रेप, बनाई अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ धमकी का सिलसिला
Girl student raped, made obscene video, then started threatening
भारत
चेतना मंच
09 Jun 2023 09:00 PM
गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में एक बार फिर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप का मामला सामने आया है। छात्रा के दोस्त ने पहले धोखे से उसकी फोटो खींच ली। फिर उसे एडिट करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की। रेप के दौरान भी आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। छात्रा का आरोप है कि अब शोहदा रोजाना फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
Gorakhpur News
17 साल की नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी
घटना गुलरिहा इलाके के एक गांव की रहने वाली 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ हुई है। मां के साथ थाने पहुंचकर छात्रा ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाहपुर के बशारतपुर निवासी धीरज के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गुलरिहा संजय सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धमकी देकर किया रेप
दरअसल, गुलरिहा इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा का स्कूल आते-जाते वक्त धीरज से जान पहचान हो गई। धीरज ने उसे एक दिन मिलने को बुलाया और चोरी से उसका फोटो खींच लिया। उसी फोटो को एडिट कर उसने अश्लील बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर एक दिन कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।
Gorakhpur News
कर रहा था ब्लैकमेल
दुष्कर्म के दौरान भी लड़के ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी ने शर्म की वजह से किसी को जानकारी नहीं दी। लेकिन, आरोपी फिर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। फोन कर उसे परेशान करने लगा।
मां को बताई आपबीती
शोहदे की हरकतों से आजिज आकर छात्रा ने दो दिन पहले अपनी मां को आपबीती बताई। मां, बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।