Gorakhpur News : हैवान टीचर की शर्मनाक करतूत, 9वीं की छात्रा से की दरिंदगी
Shameful act of a fierce teacher, misbehaving with a 9th student
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:13 AM
गोरखपुर। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को एक कलियुगी गुरु ने शर्मसार कर दिया। टीचर ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी ही स्टूडेंट के साथ रेप किया। टीचर उसे ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। उसे किसी बहाने से टीचर शहर ले गया और वहीं पर उसके साथ दरिंदगी की।
Gorakhpur News
घटना के 15 दिन बाद छात्रा ने सुनाई आपबीती
घटना गुलरिहा इलाके के एक गांव में 30 मई की है। हैवानियत के बाद टीचर ने छात्रा को धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा। पहले तो डरकर छात्रा ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन, उसके गुमसुम रहने पर जब घर वालों ने सवाल किया तो छात्रा ने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई।
मां ने की पुलिस से शिकायत
बेटी की आपबीती सुनकर परिवार के लोग छात्रा को लेकर गुलरिहा थाने पहुंचे। छात्रा की मां ने इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। हालांकि, अभी पुलिस इस मामले में केस नहीं दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Gorakhpur News
ट्यूशन पढ़ाने घर आता था शिक्षक
छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुलरिहा इलाके के एक गांव की छात्रा को बगल के गांव का एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोप है कि बीती 30 मई की रात में शिक्षक, छात्रा को बहला फुसलाकर गोरखपुर शहर ले गया और गोरखनाथ इलाके में रुका। इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 31 मई को कचहरी ले जाकर सादे स्टैंप पर हस्ताक्षर कराकर उसका आधार कार्ड ले लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
छात्रा को धमकी दी
आरोप है कि उसने छात्रा को धमकी दी कि परिवार वालों से कुछ बताया तो पूरे परिवार को तबाह कर देगा। छात्रा तभी से गुमसुम रहने लगी थी। घरवालों के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताती थी। परिवार वालों को इस बात का डर तो था कि पूरी रात बेटी घर पर नहीं थी तो उसके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई।
जांच कर रही पुलिस
छात्रा ने आपबीती बताई तो उसकी मां ने थाने में तहरीर दे दी। SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।