Gorakhpur News : काल बनकर आई आंधी, दो बहनें उड़ीं, तीन की मौत
The storm came as a time, two sisters flew away, three died
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:47 PM
गोरखपुर। शहर में साक्षात काल बनकर आई आंधी ने दो सगी बहनों समेत तीन लोगों को मौत की नींद सुला दी। आंधी इतनी तेज थी कि मकान की दूसरी मंजिल पर कपड़ा उतारने गईं दोनों बहनें संतुलन नहीं बना पाईं और उड़कर नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Gorakhpur News
कपड़े उतारने छत पर गईं थीं दोनों बहनें
रामपुरा गांव निवासी राजकुमार भुज की पत्नी सुनीता पूर्व प्रधान रही हैं। पिछले 10 साल से राजकुमार नई बाजार में मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। आंधी आने पर उनकी 22 साल की बेटी नवनीतम उर्फ सिट्टू और 12 साल की अभिलाषा दूसरे मंजिल की रेलिंग पर कपड़ा उठाने गईं थीं। आंधी तेज होने की वजह से दोनों बहनों का कपड़ा उतारते समय संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गईं।
तेज आंधी से गई जान
गंभीर हालत में परिवार के लोग दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद छत का दरवाजा बंद करने गईं ब्रह्मपुर गांव निवासी मनीष की पत्नी अनीता भी तेज हवा की वजह से नीचे गिर गईं। परिवार के लोग PHC ब्रह्मपुर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Gorakhpur News
पढ़ने में थीं तेज दोनों बहनें
परिवार के लोगों के मुताबिक, राजकुमार अपना इलाज कराने लखनऊ गए हैं। जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर की नवनीतम बीकाम की पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। सबसे छोटी अभिलाषा 6वीं क्लास में पढ़ती थी।
बाइक सवार युवक की भी मौत
इसके अलावा पिपराइच इलाके के उसका गांव के निकट तेज हवा के झोकों से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ननिहाल आया था। कुशीनगर, हाटा कोतवाली इलाके के डकही गांव निवासी रवि प्रसाद का ननिहाल पिपराइच के लखेसरा गांव निवासी प्रभु के घर है। गुरुवार की शाम पिपराइच से लौटते समय हवा के तेज झोंके से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह उसका गांव के पास नाली में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे CHC पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।