विज्ञापन

शादी के बाद दोनों की खुशी देखते ही बनी
कोतवाल ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका द्वारा लिखित सहमति देने पर पुलिस ने दोनों को युवक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन दोनों को यहां से पड़ाव चौराहा स्थित शक्ति मंदिर ले गए। वहां ख्याति व आशीष ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस दौरान उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। शादी रचाने के बाद आशीष के परिजन दोनों को घर ले गए।
युवती बोली- जिंदगी की परीक्षा पास कर ली
शादी के बाद ख्याति और आशीष काफी खुश हैं। ख्याति ने कहा कि उसे अपनी परीक्षा छूटने पर थोड़ा अफसोस जरूर हुआ, लेकिन जिंदगी की परीक्षा पास करना ज्यादा जरूरी था। उम्मीद है कि जैसे जिंदगी की परीक्षा पास की है। वैसे ही बीएससी की परीक्षा भी पास कर लूंगी। उधर आशीष ने कहा कि नौ साल के प्रेम प्रसंग के अब हम एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों का प्यार काफी आगे बढ़ चुका था। ख्याति पर घर वालों का पहरा था, लेकिन वह हर हाल में आशीष को अपना बनाना चाहती थी। ख्याति अपने प्रेमी के बड़े बालों को अजय देवगन की तरह देखकर प्यार से उसे अज्जू बुलाती है। वह कहती है कि तुम मेरे दिलवाले अज्जू यानी अजय देवगन हो।
दोनों बालिग, मर्जी से हुई है शादी
कोतवाल भरत कुमार ने कहा दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से शादी करने को तैयार हैं। ऐसे में कानूनन कोई बाधा नहीं बन सकता। हमने दोनों से अलग अलग पूछताछ की, तो उन्होंने एक-दूसरे से प्रेम का हवाला दिया और साथ जीने की ख्वाहिश जाहिर की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवारवालों से संपर्क किया। दोनों की मर्जी से मंदिर में शादी करा दी गई।
[caption id="attachment_83496" align="aligncenter" width="448"]
Great story of strange love[/caption]विज्ञापन