Greater Noida : नोएडा के बाद अब ग्रेटर नोएडा को चमकाने की कवायद !
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:43 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। नोएडा के बाद अब ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) को भी किसी नयी नवेली दुलहन की तरह सजाया जा रहा है। जाहिर है कि सकारात्मक सोच वाला ही कोई अधिकारी ऐसा कर सकता है। अधिकारियों एवं जनसहयोग से कल्पना को जमीन पर उतारने में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) का कोई जवाब नहीं है।
ग्रेटर नोएडा में अर्से बाद सभी सडक़ों को चमकाया जा रहा है। सडक़ों के बीच बनी सेंट्रल वर्ज, फुटपाथ और किनारों को दुरुस्त करने का काम प्रगति पर है। पेड़ पौधों सहित समूचे हरित क्षेत्र को भी संवारा जा रहा है।
Greater Noida
नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व भी संभाल रहीं रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में रुचि जगजाहिर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) की उपाध्यक्ष रहते उनके द्वारा सौंदर्यीकरण से संबंधित कराए गए कार्य आज कई वर्षों बाद भी उनकी याद दिलाते हैं। जीटी रोड से दिल्ली जाते हुए नये बस अड्डे से मोहननगर और आगे तक मेट्रो के पिलरों पर पेंटिंग के द्वारा सौंदर्यीकरण और प्रेरणा देने वाले चित्र देखते हुए सफर और खूबसूरत हो जाता है। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ नियुक्त होने के बाद उन्होंने यहां भी सडक़ों, मेट्रो पिलर, अंडरपास आदि का प्राथमिकता के आधार पर सौंदर्यीकरण कराया।
Greater Noida
नोएडा को स्वच्छता की रैंकिंग में कई पुरस्कार उनके नेतृत्व में अब तक मिल चुके हैं। शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट (Pink Toilet) बनवाने की शुरुआत भी उन्होंने ही की। सभी प्रवेश मार्गों पर आकर्षक प्रवेश द्वारों का निर्माण भी इसी दौरान हुआ है। अब ग्रेटर नोएडा की बारी है। यहां भी उनकी रुचि के अनुसार अधिकारी ग्रेटर नोएडा शहर को सजाने संवारने में जुटे हैं।