
Greater Noida के सेक्टर डेल्टा-2 में बीती रात बोलेरो एसयूवी में सवार लोगों ने बवाल किया है। सेक्टर के गेट नम्बर तीन के मुख्य गेट को तेज रफ्तार कार की टक्कर मारकर तोड़ दिया है। सेक्टर की आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। इस वारदात से सेक्टर के निवासी हैरान और परेशान हैं। लोग इसे सेक्टर की सुरक्षा के लिए खतरनाक मान रहे हैं। आरोप है कि गाड़ी पूरी रात सेक्टर के विभिन्न ब्लॉक में दौडी है, कई जगह पर रुक कर रेकी भी की गई है।
तेज रफ्तार कार की घटना के बाद से सहमे लोग सेक्टर के निवासी आलोक नागर व मनीष भाटी ने बताया कि रात में 10:00 बजे के बाद सेक्टर के एक मुख्य गेट को छोड़कर बाकी बंद कर दिए जाते हैं। रविवार रात को सेक्टर में बोलेरो कार का आतंक देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार रातभार सेक्टर के सभी ब्लॉक में घूमी है,सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। ये कार कई मुख्य जगह पर रुककर घरो के आसपास भी देखी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब तीन से चार बजे करीब गेट नंबर-3 बंद था, जिस पर ताल जड़ा हुआ था। ऐसे में अज्ञात कार सवार बोलेरो गाड़ी के लोगों ने जबरदस्त टक्कर मारकर तोड़ दिया है।
सेक्टर के निवासियों का कहना है कि यह व्यक्ति जरूर सेक्टर का रहने वाला है या किसी के यहां आया होगा। सुबह वापस जाने के लिए सेक्टर के मुख्य गेट पर पहुंचा। वहां तालाबंदी देखकर खुले गेट पर जाने की बजाय उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति का पता लगाया जाना चाहिए। मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। सेक्टर की सुरक्षा के हिसाब से बहुत गलत है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से निवेदन है इस गेट को तुरंत सही कराया जाए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
खास बात यह है कि बोलेरो कार सेक्टर के भीतर से बाहर गई है। कार बेहद तेज रफ्तार के साथ आती है और गेट में टक्कर मारते हुए बाहर निकल जाती है। हालांकि, कार सवारों ने बाहर सड़क पर निकलने के बाद ब्रेक लिए और कुछ सेकंड बाद दोबारा चले गए।