Greater Noida : पीएनबी की महिला कर्मचारी की दुर्घटना में मौत
Greater Noida News : Amidst the joys of Holi, the shadow of mourning
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:49 AM
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पीएनबी की महिला कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में घायल महिला ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले प्रदीप कुमार चोपड़ा अपनी पत्नी प्रीति चोपड़ा के साथ सेक्टर चाई—5 की पूर्वांचल रॉयल सिटी में रह रहे थे। प्रीति चोपड़ा पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थीं। सोमवार को वह अपनी स्कूटी से जा रही थी। परी चौक से पी—3 सेक्टर की तरफ जाने वाली सड़क पर उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रीति चोपड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों से हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीति चोपड़ा को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
दूसरी ओर, थाना फेस 3 क्षेत्र के एक अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराई गई राजकुमारी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी चोटपुर कॉलोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।