Greater Noida : प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद काबू
Fierce fire in plastic factory, controlled after hours of effort
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2023 04:18 PM
ग्रेटर नोएडा। पॉलीमर्स से पॉलिथीन बनाने वाली एक कंपनी में आज सुबह आग लग गई। कंपनी के गलियारे से आग की ऊंची ऊंची लपटें देखकर आस-पड़ोस की कंपनियों में काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के ए 63 एमयूपी 2 में आज सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना प्रबंधन व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि उक्त कंपनी में पॉलीमर्स से पॉलिथीन बनाए जाने का काम होता है। कंपनी के गलियारे में कबाड़ का सामान रखा हुआ था। इसी में सुबह आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Greater Noida
...तो भीषण रूप धारण कर सकती थी
सीएफओ ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह भीषण रूप धारण कर सकती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।