Greater Noida News : आर्थिक तंगी ने ले ली मजदूर की जान, कई महीने से वेतन न मिलने का आरोप
Financial crisis took the life of the laborer, he was in tension due to non-payment of salary for several months.
भारत
चेतना मंच
14 Feb 2023 03:34 PM
ग्रेटर नोएडा। आर्थिक तंगी ने आखिर एक मजदूर की जान ले ली। घटना यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के स्पोट्रर्स सिटी स्थित एक बिल्डर की साइट की है। आरोप है कि कई महीने से वेतन नहीं मिलने से मजदूर तनाव में था। सोमवार को वह खाना खाते समय अचानक बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Greater Noida News
ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के वैलाना गांव निवासी 42 वर्षीय नरेश कुमार लगभग आठ वर्षों से एक बिल्डर साइट पर स्टोर में हेल्पर का काम करता था। सोमवार को खाना खाते समय अचानक बेहोश हो गया। उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जानकारी होने पर परिजन किसान यूनियन कृषक शक्ति के जिलाध्यक्ष हरिओम भाटी और उनकी टीम के साथ साइट पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि नरेश कुमार समेत दूसरे मजदूरों को कई महीने से सैलरी नहीं मिली है। इस बात से नरेश काफी तनाव में चल रहे थे। सूचना पर दनकौर कोतवाल संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कंपनी के प्रबंधन से बातचीत कर हेल्पर के परिजनों को आर्थिक मदद दिलवाई।
पुलिस के हस्तक्षेप पर बिल्डर कंपनी ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। इसके अलावा बिल्डर कंपनी ने दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।