ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के वाजिदपुर गांव स्थित एक ऑफिस पर धावा बोलकर चोरों ने दो लैपटॉप, बारकोड प्रिंटर, फोटोकॉपी प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री आदि चोरी कर लिए। चोरी की यह पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी में चार लोग नजर आए
सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी निवासी नितेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात्रि को चोरों ने उनके वाजिदपुर गांव के पास बने एनएसआई इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस से दो लैपटॉप, एक बार कोड प्रिंटर, एक फोटो कॉपी प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री, कैमरा, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, एक कंप्रेसर, पंखा आदि चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने जब ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें चार लोग ऑफिस में दाखिल होते हुए दिखे। थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मोबाइल टॉवरों से 11 बैटरी चोरी
नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग स्थान पर लगे मोबाइल टावरों से 11 बैटरी चोरी कर ली। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-8 निवासी रविंद्र यादव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर-62 स्थित जेपी कॉलेज के पास ग्रीन बेल्ट में जिओ रिलायंस का टावर लगा हुआ है। बीते दिनों चोरों ने यहां से चार बैटरी विजन चोरी कर लिए। इसके अलावा सेक्टर-72 बिजली घर के पास ग्रीन बेल्ट में लगे टावर से तीन बैटरी तथा सेक्टर-62 इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के पास लगे टावर से चार बैटरी विजन चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि शहर में लगे मोबाइल टावर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट साबित हो रहे हैं। आए दिन इन टावरों से बैटरी व कीमती उपकरण चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।