Greater Noida News: हवसी ने दो मासूमों संग की घिनौनी हरकत
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Jan 2023 05:59 PM
Greater Noida News: हवस के अंधे एक अधेड़ ने दो मासूम बच्चों के साथ घिनौनी हरकत की। रोते बिलखते बच्चे जब घर पहुंचे तो परिजनों को अधेड़ द्वारा की गई गंदी हरकत के बारे में पता लगा। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया।
Greater Noida News
दनकौर के एक गांव निवासी राजेश (काल्पनिक नाम) की 5 वर्षीय पुत्री व 6 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 52 वर्षीय राशिद पुत्र नूर हसन दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने मकान में ले गया। राशिद ने उनके कपड़े उतार दिए और दोनों बच्चों के साथ गंदी हरकत की। रोते बिलखते बच्चे घर पहुंचे।
बच्चों की हालत को देखकर परिजनों ने उनसे पूछताछ की तो बच्चों ने उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके पश्चात परिजन थाना दनकौर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ग्रेटर नोएडा जोन के एसीपी तृतीय बृजनंदन राय ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। 52 वर्षीय राशिद की इस घिनौनी हरकत से मोहल्ले वासियों में उसके खिलाफ खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण आरोपी राशिद को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।