नोएडा-ग्रेटर और नोएडा ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ही नहीं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:51 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा-ग्रेटर और नोएडा ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ही नहीं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चमकता दमकता यह शहर अब ठगी के मामलों में भी अपनी अलग पहचान बनाता जा रहा है। आए दिन यहां लाखों करोड़ों रुपये की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में प्रकाश में आया है जहां दंपत्ति ने दुकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 64 लाख रुपये हड़प लिए और रजिस्ट्री करने से साफ इंकार कर दिया।
दस्तावेज पेश किया तो शिकायत झूठी निकली
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 निवासी मोहित कुमार चौहान ने थाना बीटा-2 में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसने सेक्टर अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट में एक दुकान खरीदने का सौदा पंकज कुमार से 25 लाख रुपये में वर्ष 2022 में किया था। उसने पेशगी के तौर पर कुछ पैसे पंकज कुमार को दे दिए थे कुछ समय बाद पंकज की पत्नी शिल्पी ने उसके खिलाफ एक झूठी शिकायत पुलिस को दी। जांच के दौरान जब उसने पुलिस अधिकारी के समक्ष दस्तावेज पेश किया तो यह शिकायत झूठी निकली।
Greater Noida News in hindi
जान से मारने की दी धमकी
मोहित कुमार चौहान का कहना है कि इसके बाद पंकज कुमार और उसकी पत्नी शिल्पी ने अपनी दूसरी दुकान को भी बेचने का प्रस्ताव उसके समक्ष रखा। दोनों पक्षों के बीच 70 लाख 50,000 में सौदा तय हुआ। उसने 64 लाख रुपये पंकज को अदा कर दुकानों का कब्जा ले लिया। पंकज ने संबंधित बिल्डर से उसे एनओसी भी दिला दी। मोहित कुमार चौहान का आरोप है कि 64 लाख रुपये लेने के बावजूद भी दंपत्ति के मन में बदनीयती आ गई और उन्होंने रजिस्ट्री करने से साफ इंकार कर दिया। पति-पत्नी दोनों उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। दुकान खाली न करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दंपत्ति द्वारा दी जा रही है। जब मोहित ने दोनों दस्तावेज पेश किया तो यह शिकायत झूठी निकली।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।