Greater Noida : मां के डांटने पर छात्र ने की आत्महत्या
Student commits suicide after being scolded by his mother
भारत
चेतना मंच
20 Mar 2023 07:15 PM
ग्रेटर नोएडा। मां का डांटना एक किशोर को इतना नागवार गुजरा कि उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, एक युवती ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुए हैं।
मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले ललित झा अपनी पत्नी और बेटे गौरव झा के साथ गुलिस्तानपुर गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। शनिवार को 16 वर्षीय गौरव को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था। रात्रि के समय गौरव अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब गौरव देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। भीतर का नजारा देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में गौरव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गौरव को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था।
वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-67 में रहने वाली कोमल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से कंचनपुर रीवा मध्य प्रदेश की रहने वाली कोमल अपने परिजनों के साथ सेक्टर-67 में रह रही थी। वह टाइमेक्स कंपनी में जॉब करती थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।