उत्तर प्रदेश के एक चर्चित शहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में ढ़ाई साल पहले लव मैरिज करने वाला एक युवक अचानक ही राक्षस बन गया। राक्षस बने युवक ने अपनी पत्नी का बेरहमी के साथ कत्ल कर डाला।

UP News : उत्तर प्रदेश के एक चर्चित शहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में ढ़ाई साल पहले लव मैरिज करने वाला एक युवक अचानक ही राक्षस बन गया। राक्षस बने युवक ने अपनी पत्नी का बेरहमी के साथ कत्ल कर डाला। पत्नी का कत्ल करने के लिए पति ने दुर्घटना की एक फर्जी कहानी घड़ डाली। दुर्घटना का फर्जी कहानी में पति ने अपने साथ अपने तीन साथियों को भी मिला लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने राक्षस बने पति के चेहरे से नकाब उतार डाला है। UP News
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : ऑपरेशन चक्रव्यूह में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार
यह दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या बीमा की राशि को हड़पने के लिए कर डाली है। उसने 44 लाख रूपए की बीमा की धनराशि को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हड़पने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत उस पत्नी की हत्या कर डाली जिस पत्नी को उसने ढ़ाई साल पहले लव मैरिज के जरिए अपनी पत्नी बनाया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र में सडक़ किनारे एक महिला का शव मिला था। शुरुआती जांच में मामला सडक़ दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला हत्या की सुनियोजित साजिश में बदल गया। जांच में सामने आया कि मृतका रीता और आरोपी अमर सिंह ने करीब ढाई वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि रीता की यह दूसरी जबकि अमर सिंह की तीसरी शादी थी। दोनों की मुलाकात कानपुर में हुई थी और बाद में विवाह कर लिया। शादी के बाद रीता के नाम 44 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया गया। UP News
जरूर पढ़े :डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग से लाखों की ठगी, CM योगी तक पहुंची शिकायत
कर्ज से परेशान था आरोपी, बीमा राशि पर थी नजर
पुलिस का कहना है कि आरोपी अमर सिंह भारी कर्ज में डूबा हुआ था। इसी आर्थिक संकट से निकलने के लिए उसने पत्नी के नाम बड़ी बीमा पॉलिसी कराई और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश बनाई। योजना यह थी कि हत्या को सडक़ दुर्घटना साबित कर बीमा की पूरी राशि हासिल कर ली जाए। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पत्नी के लापता होने की सूचना दी और अज्ञात महिला के शव की पहचान करने भी पहुंचा ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए साजिश की परतें खोल दीं। जांच में सामने आया कि पत्नी को पहले सुनसान स्थान पर ले जाया गया और फिर वाहन से कुचलकर हत्या की गई, ताकि मामला दुर्घटना लगे। UP News
पुलिस ने इस मामले में पति अमर सिंह के अलावा अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हमीरपुर की यह घटना उत्तर प्रदेश में आर्थिक लालच और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति की गंभीर तस्वीर पेश करती है। बीमा राशि के लिए अपने ही जीवनसाथी की हत्या की कथित साजिश ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि विश्वास, वैवाहिक संबंधों और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन