Hapur News : और जब देखते ही देखते जिंदा जल गई 5 हजार मुर्गियां
Hapur News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:16 PM
Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में गुरुवार सुबह आग लगने की एक घटना सामने आई है। यहां एक मुर्गी फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग इतनी भयावह थी कि पूरे मुर्गी फार्म को अपनी चपेट में ले लिया और यहां मौजूद करीब 5 हजार मुर्गियां जिंदा जल गईं। मुर्गियों की लाशें देख हर किसी के अंदर अफसोस है।
घटना को लेकर मुर्गी फार्म के मालिक इरफान ने बताया कि उन्हें इस आग के चलते करीब 9 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, हालांकि वह मुर्गियों की जान नहीं बचा सके।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।