उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने टोडरपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में तैनात एक क्लर्क पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने टोडरपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में तैनात एक क्लर्क पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी क्लर्क को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। UP News
शाहाबाद कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, शिक्षिका की वेतन से जुड़ी एक समस्या चल रही थी। इसी सिलसिले में उन्होंने टोडरपुर BRC में तैनात क्लर्क अमित मिश्रा से संपर्क किया था। शिक्षिका का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन कथित तौर पर मामले का समाधान नहीं हुआ। शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे अमित मिश्रा ने शिक्षिका को फोन किया। आरोप है कि इसके बाद वह उनके घर पहुंच गया। शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि घर में प्रवेश करने के बाद क्लर्क ने उनके साथ दुष्कर्म किया। शिक्षिका के मुताबिक, उन्होंने आरोपी की हरकत का विरोध किया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। घटना के बाद शिक्षिका काफी परेशान रहीं। इसके बाद उन्होंने 5 अगस्त को शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। UP News
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के मुताबिक, शिक्षिका की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन