हाथरस के कुंवरपुर गांव निवासी गोपाल चौधरी की फरीदाबाद में हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर आरोप लगे हैं। जानिए गांव में शव पहुंचने के बाद क्या हुआ। पढ़ेे पूरी खबर।

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव के रहने वाले गोपाल चौधरी की फरीदाबाद में हत्या का मामला सामने आया है। गोपाल की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक की पत्नी काजल और उसके कथित प्रेमी योगेंद्र पर हत्या की साजिश रचने और वारदात में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने काजल और योगेंद्र समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। UP News
गोपाल चौधरी हाथरस जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का निवासी था। वह काम के सिलसिले में फरीदाबाद में रहता था और वहां एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात काजल से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके थे। UP News
काजल का कुंवरपुर गांव निवासी योगेंद्र से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि गोपाल को इस संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके बाद उसकी हत्या की साजिश रचे जाने की बात कही जा रही है। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। UP News
बताया जा रहा है कि गोपाल की बेटी के फोन करने के बाद परिजन मकान पर पहुंचे। वहां गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। UP News
पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोपाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार रात जब शव हाथरस के कुंवरपुर गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। गांव में शोक का माहौल रहा। UP News
विज्ञापन