गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री कहां से लाई गई और इसे आगे कहां इस्तेमाल किया जाना था। साथ ही जिले में ऐसे दूसरे संदिग्ध ठिकानों की भी तलाश की जा रही है।

UP News : दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के निर्माण और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 33 टन अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, दीपावली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत संदिग्ध स्थानों की पहचान कर लगातार चेकिंग और तलाशी की जा रही है। UP News
कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राम वार्ष्णेय पुत्र संतोष कुमार वार्ष्णेय, निवासी अईयापुर खुर्द और मनोज वार्ष्णेय पुत्र चंद्रभान, निवासी वालापट्टी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री में 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक शामिल है।पलिस के मुताबिक कुल बरामद सामग्री करीब 33 टन है। इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी निर्माण सामग्री के भंडारण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। UP News
मामले में कोतवाली नगर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी निर्माण सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था। UP News
विज्ञापन