उत्तर प्रदेश के हाथरस में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पेट्रोल पंप से निकलकर सड़क पार कर रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, महिला और बच्चा घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बाइक को काफी दूर तक घसीटती चली गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सहपऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार युवक, महिला और बच्चा घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। UP News
जानकारी के मुताबिक हादसा हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के सामने हुआ। शनिवार को एक बाइक सवार पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद सड़क पार कर रहा था। बाइक पर चालक के साथ एक महिला और बच्चा भी सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियो के सामने फंस गई और कार उसे कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक के कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए। बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार में आते और बाइक को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। UP News
आरोप है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से निकल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस अब वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर हादसे में शामिल स्कॉर्पियो तथा उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ ही सेकंड में हुई टक्कर की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन तथा चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। UP News
विज्ञापन