विज्ञापन
UP News : बहू के पति ने प्रधान के द्वारा पत्नी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर के अंदर रखा हुआ सारा पैसा तथा गहने भी अपने साथ ले गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश के एक गाँव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला यह है कि गाँव का प्रधान अपने ही गाँव की एक नव विवाहिता बहू को भगा ले गया है। बहू के पति ने प्रधान के द्वारा पत्नी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर के अंदर रखा हुआ सारा पैसा तथा गहने भी अपने साथ ले गई है। गाँव वाले इस घटना के कारण बहुत शर्मिन्दा हैं।
उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले का है पूरा मामला
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का है। झाँसी जिले के मऊरानीपुर का गाँव प्रधान वीरेन्द्र पाठक अपने ही गाँव की एक नवविवाहित महिला को भगा ले गया। जिस गाँव प्रधान के ऊपर पूरे गाँव की सुरक्षा का दायित्व था वहीं प्रधान अपराधी निकला तो गाँव वाले हैरान तथा परेशान रह गए। इस मामले का पता तब चला जब गाँव के एक युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर आरोप लगाया कि गाँव प्रधान वीरेन्द्र पाठक उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है। UP News
पूरे 55 साल का प्रधान तथा 22 साल की विवाहिता
इस पूरे प्रकरण को विस्तार से बताने से पहले आपको बता दें कि अपने ही गाँव की बहू को भगाकर ले जाने वाले प्रधान की उम्र 55 साल की है। जिस बहू को वह भगाकर ले गया है उसकी उम्र 22 साल की है। महिला के पति पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि किशोरपुरा गांव का प्रधान अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। पीडि़त का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध भी किया था।
पति गया था बाहर तो पत्नी हो गई रफूचक्कर
पुलिस को दी गई तहरीर में पीडि़त पति पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे घर पर नहीं था। उसी दौरान उसकी पत्नी करिश्मा, अपने प्रेमी प्रधान वीरेन्द्र पाठक के साथ घर से फरार हो गई। जाते समय वह घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीडि़त के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने दोनों को एक साथ जाते हुए देखा है। फिलहाल, पीडि़त पुष्पेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की है। इस विषय में उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। UP News
विज्ञापन