यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

Weather Report: भारतीय मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, देश के 15 से अधिक राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली
दिल्ली में 3 और 4 अगस्त को हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कोई विशेष अलर्ट नहीं है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 3 से 8 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का दौर चलेगा। पश्चिमी यूपी में 4 से 7 अगस्त और पूर्वी यूपी में 3 से 7 अगस्त के दौरान व्यापक वर्षा की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 4 से 7 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
बिहार
बिहार में भी 3 से 5 अगस्त तक अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है, साथ में 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने का अनुमान है।
राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वोत्तर
राजस्थान में पूर्वी भागों में 3 से 8 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। 3 से 8 अगस्त के दौरान चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन जिले के लोगों सावधान रहने की सलाह दी गई है।
पंजाब में 3 से 6 अगस्त तक कई इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है।
पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन