उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में सक्रिय हिंदू युवा वाहिनी ने बड़ा संकल्प लिया है। हिंदू युवा वाहिनी ने उत्तर प्रदेश समेत देश भर में इस प्रकार के काम करने का फैसला किया है कि जिससे सबका भला हो सके। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हिंदू युवा वाहिनी महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण की दिशा में काम करके देश के हर नागरिक का भला करने का काम करेगी। हाल ही में हुए एक बड़े आयोजन में हिंदू युवा वाहिनी ने सबका भला करने का बड़ा संकल्प लिया है। UP News
हिंदू युवा वाहिनी के साथ जुड़े पर्यावरण बाबा
आपको बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी की शुरूआत उत्तर प्रदेश में हुई थी। वर्तमान में हिंदू युवा वाहिनी देश भर में काम कर रही है। हाल ही में हिंदू युवा वाहिनी का राष्ट्रीय सम्मेलन बड़े संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ है। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सम्मेलन में आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज, जिन्हें एनवायरमेंट बाबा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। UP News
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा जी का संगठन से जुड़ाव, संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा। उनकी आध्यात्मिक दृष्टि और सामाजिक प्रतिबद्धताएं संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप हैं, जिससे संगठन की गतिविधियां और प्रभावी होंगी। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई। महामंडलेश्वर अरुण गिरी जी महाराज ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देते हुए संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कीं। UP News
हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सम्मेलन में सुमन दहिया (अधिवक्ता) राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, हिंदू युवा वाहिनी के पद पर तथा अंजना भागी को उपाध्यक्ष, नोएडा महानगर के पद पर तैनात किया गया। साथ ही अनुभूति टंडन को उपाध्यक्ष, नोएडा महानगर तथा सीमा शर्मा को महासचिव, नोएडा महानगर को बनाया गया। इन नियुक्तियों का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और संगठन के निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है।
इससे न केवल संगठन की कार्यशैली में विविधता और समृद्धि आएगी, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, महासचिव दिनेश भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष टी.सी. गौड़, महासचिव राजीव अग्रवाल, महामंत्री भूषण शर्मा, एन.के. सोलंकी, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप मिश्रा, सुशील शर्मा, आमोद जी, कुणाल राजवंश, राहिल शर्मा सह सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदू युवा वाहिनी का मत है कि महामंडलेश्वर बाबा अरुण गिरी जी महाराज द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण की विविध पहलें समाज को जागरूक करने के साथ-साथ आने वाली पीढय़िों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। हिंदू युवा वाहिनी का यह राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल संगठन के विस्तार का प्रतीक बना, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का भी ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ। हिंदू युवा वाहिनी की यह पहल समाज में समरसता, एकता, सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती है। UP News