विज्ञापन
UP News; कुख्यात अपराधी महताब उर्फ बेचैन लूट और हत्या के 34 मामलों में वांछित था।

UP News; शामिल में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। बदमाश एक किसान की मोटरसाइकिल लूट के भाग रहा था।एनकाउंटर में मारे गए 50 हजार के इनामी की पहचान कुख्यात अपराधी महताब उर्फ बेचैन के रूप में हुई। मेहताब कैराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलकला का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि किसान नरेंद्र अपने भाई के साथ खेत में पानी लगाने जा रहे तभी बैचेन ने तमंचे के बल पर उनकी मोटरसाइकिल लूट ली।
'बदमाशों ने शुरू की फायरिंग'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक शामली के एसपी एन पी सिंह ने बताया कि घटना कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खंदरावली पुलिस चौकी के पास हुई। उन्होंने कहा, "महताब अपने साथी के साथ किसान की मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।"
एन पी सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेहताब उर्फ बेचैन को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां महताब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी में एसआई दीप चंद भी घायल हुए जिनका इलाज चल रहा है। महताब का साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
महताब के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है।
कई राज्यों में दिया अपराधों को अंजाम
पुलिस के मुताबिक मेहताब कई राज्यों में अपराधों को अंजाम देता था। हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली व बागपत में लूट और हत्या के 34 मामलों में वांछित था। मार्च में एक महिला आरक्षी से सड़क पर हुई लूट के मामले में भी फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। UP News
विज्ञापन