उत्तर प्रदेश के सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्बा कचनार में ग्रामीणों के मकान,दुकानों और प्लॉट पर कथित कब्जे के प्रयास का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्बा कचनार में ग्रामीणों के मकान,दुकानों और प्लॉट पर कथित कब्जे के प्रयास का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।शनिवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ कचनार पहुंचे।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुषों और बुजुर्गों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और पूरे प्रकरण में राहत दिलाने की मांग की। UP News
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे करीब 40 वर्षों से फाजिल मियां से जगह लेकर मकान बनाकर वहां रह रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बाद में फाजिल मियां ने खलील खां के नाम जमीन का एग्रीमेंट कर दिया। इसके बाद से मुजीब गाजी और खलील खां की ओर से जमीन, प्लॉट और मकान खाली करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कथित तौर पर अपने लोगों को भेजकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।UP News
मंत्री के सामने अपनी समस्याएं बताते हुए कई ग्रामीण भावुक हो गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से रह रहे लोगों को उनके मकान और जमीन से बेदखल करने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति के मकान,दुकान या प्लॉट पर जबरन कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।UP News
मंत्री ने कहा कि योगी सरकार लोगों को बसाने का काम करती है, उजाड़ने का नहीं।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया जाएगा। UP News
विज्ञापन