विज्ञापन
UP Officials Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार के अंतरंग सूत्रों ने दावा किया है कि 102 अधिकारियों की लिस्ट बनाकर नई तैनाती के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजी गइ्र है।

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार जल्दी ही बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले करने वाली है। खबर है कि उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS अधिकारियों को बदला जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के अंतरंग सूत्रों ने दावा किया है कि 102 अधिकारियों की लिस्ट बनाकर नई तैनाती के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजी गइ्र है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही इस सूची पर अंतिम फैसला करेंगे।
PCS से प्रमोट होकर IAS अधिकारी बनने वालों को मिलेगी नई तैनाती
आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के 36 PCS अधिकारी प्रमोट होकर IAS अधिकारी बने हें। नए बने IAS अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया जाएगा। इन अधिकारियों के स्थान पर नए सिरे से PCS अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। UP News
हाल ही में उत्तर प्रदेश के जो PCS अधिकारी IAS बने हैं उनमें गोरखपुर में एडीएम (ADM) के पद पर तैनात डॉ. वैभव शर्मा, लखनऊ में ADM (एफ एंड आर) के पद पर तैनात राकेश कुमार सिंह हापुड़ में एडीएम के पर पर तैनात संदीप कुमार, उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग में ओएसडी... के पद पर तैनात गरिमा स्वरूप, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में GST कमिश्नर के रूप में तैनात डॉ. सुनील कुमार वर्मा, कानपुर देहात में एडीएम (ADM) के पद पर तैनात अमित कुमार, उत्तर प्रदेश की डिफेंस ट्रेनिंग संस्थान की कमाडेंट प्रियंका सिंह, उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग में तैनात डिप्टी चीफ इलेक्टशन ऑफिसर अमित सिंह, मुरादाबाद में एडिशनल म्यूनिसपल कमिश्नर के पद पर तैनात अतुल कुमार, देवरिया में सीआरओ (CRO) के पद पर तैनात विजय कुमार (द्वितीय) मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा, सहारनपुर जिले के एडीएम (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, लखीमपुर खीरी जिले के एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी (OSD) शैलेन्द्र कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश यूपीसीडा के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय, रामपुर के एडीएम डॉ. नितिन मदान, उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएस की उप सचिव पूनम निगम, मेरठ मंडल के अपर आयुक्त अमित कुमार,सहारनपुर के एडीएम प्रदीप कुमार यादव, अयोध्या के एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव, कुशीनगर के एडीएम वैभव मिश्रा, गोंडा के एडीएम आलोक कुमार, कानपुर की अपर आयुक्त सुशीला, लखनऊ के अपर आयुक्त राकेश कुमार पटेल, मिर्जापुर के अपर आयुक्त राजकुमार द्विवेदी, मुजफ्फरनगर के एडीएम (ADM) संजय कुमार सिंह, गोरखुपर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह, उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया, मिर्जापुर के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम, वाराणसी से अपर आयुक्त आलोक वर्मा, बांदा के अपर आयुक्त अमर पाल सिंह, उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के ओएसडी अंजु कटियार, उत्तर प्रदेश PWD के विशेष सचिव प्रभुनाथ तथा उत्तर प्रदेश की तरफ से कोलकाता में तैनात रेजिडेंट कमिश्नर हरीशचन्द्र के नाम शामिल हैं।
विकास प्राधिकरणों के अधिकारी भी बदले जाएंगे
हाल ही में PCS अधिकारी से IAS अधिकारी बनने वाले अधिकारियों को नई तैनाती देने के साथ ही कुछ और अधिकारियों के तबादले भी किए जाएंगे। जिन अधिकारियों के तबादलों की संभावना जताई जा रही है उनमें उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के कुछ अधिकारी बदले जा सकते हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि जल्दी ही उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी तबादला सूची जारी कर दी जाएगी। UP News
विज्ञापन