UP News; बहराइच में थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव की संयुक्त टीम ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया।

UP News; उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एक स्पेशल ऑपरेशन में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पास से स्मैक, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी बलईगांव की संयुक्त टीम ने इस अभियान को चलाया।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में थाना मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान पड़रिया चौराहा के पास से इसरार पुत्र करामत अली (36 वर्ष), निवासी ग्राम मेदकिया पौंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 237 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीपुर में मु.अ.सं. 297/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। लिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन