विज्ञापन
UP News: यहां तैयार होने वाला अचार 200 से 400 रुपए किलो तक बेचा जाता था। इसकी सप्लाई गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में की जाती थी।

UP News: गाजियाबाद में खाने के सामान में मिलावट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भैंसों के तबेले में अचार बनाकर लोगों की थाली तक पहुंचाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खोड़ा क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा तो वहां के हालात देख हर कोई हैरान रह गया है। विभाग ने करीब 3400 किलो हानिकारक अचार नष्ट कराया है। ये अचार भैंस के तबेले में बन रहे थे।
विभाग ने शनि बाजार, खोड़ा में पवन सिंह के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां 20 ड्रमों में रखा लगभग 1000 किलो आम और नींबू का सड़ा-गला अचार मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा 180 किलो मिक्स अचार और 8800 किलो नमक को भी जब्त किया गया।
इसके बाद मास्टर पार्क, खोड़ा के राहुल अचार पर कार्रवाई की गई। इसके मालिक जसवीर सिंह है। यहां 2000 किलो नींबू का अचार और 400 किलो मिक्स अचार सड़ी-गली हालत में मिला। अचार से तेज बदबू आ रही थी और उसे बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा गया था। पूरा स्टॉक नष्ट करा दिया गया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिन परिसरों में अचार तैयार किया जा रहा था, वहीं भैंसों का तबेला भी संचालित था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फैक्ट्री का मालिक दिल्ली पुलिस रिटायर्ड दरोगा है।
अधिकारियों ने बताया कि यहां तैयार होने वाला अचार 200 से 400 रुपए किलो तक बेचा जाता था। इसकी सप्लाई गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में की जाती थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम, नींबू और मिक्स अचार के साथ नमक व सिरके के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। UP News:
विज्ञापन