विज्ञापन
UP News: 24 वर्ग मीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन हुआ।

UP News: संभल जिले में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी 'खेड़े वाले बाबा चमन शाह बाबा दरगाह शरीफ मजार' को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। बबराला थाना इलाके के बाघऊ गांव में प्रशासन ने यह कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने गाटा संख्या 592 की सरकारी ऊसर भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को ढहा दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहीं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत और चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मुस्तैद रही।
लेखपाल की जांच रिपोर्ट में 24 वर्ग मीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ग्राम सभा की शिकायत पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई।
कुछ महीने पहले राजस्व विभाग की टीम, नायब तहसीलदार और एसडीएम विकास चंद्र ने गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी जिसमें मजार का अवैध जमीन पर होना साबित हुआ। इसके बाद मजार की देखभाल करने वाले अजीज को नोटिस दिया गया। तहसीलदार कोर्ट के फैसले के खिलाफ मजार कमेटी ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसे कोर्ट ने 3 जून को खारिज कर दिया। UP News
विज्ञापन