bjp नेत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, वाहन में जिंदा जली सरिता सिंह
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:47 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:47 PM
UP News हादसे में भाजपा नेत्री की हुई दर्दनाक मौत . नूरपुर से मुरादाबाद घर जा रही थी भाजपा नेत्री, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा नौगावां, सादात क्षेत्र के नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग की घटना.
बीते सोमवार रात करीब एक बजे के आस-पास वह अकेली ही कार चलाकर अपने घर नूरपुर से मुरादाबाद जा रही थीं. तभी अचानक सामने से तेज गति से आते ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही गाड़ी में आग लग गई. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद से ट्रक चालक गायब है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
UP News क्या है पूरा मामला
मृतक सरिता बीते सोमवार की रात बिजनौर जिले के नूरपुर से मुरादाबाद जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है. दरअसल, अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के कुमखीया चौकी के पास बिजनौर जिले के चंद्रनगर मंडल की भाजपा की उपाध्यक्ष सरिता अपनी कार को खुद चलाकर अपने घर मुरादाबाद जा रही थी , बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी गाड़ी कुमखीय पुलिस चौकी के पास पहुंची वैसे ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर लगते ही गाड़ी में आग लग गई. भाजपा नेता सरिता गाड़ी में ही बुरी तरह जल गई. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल भेजा लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।