विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक खास शहर में भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर की बारात निकल रही है। जिस क्रिकेटर की बारात उत्तर प्रदेश की धरती पर निकल रही है उस क्रिकेटर का नाम है आकाश दीप। आकाश दीप बुधवार (आज) की रात में अक्षिता के साथ शादी करके वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।

UP News : उत्तर प्रदेश के एक खास शहर में भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर की बारात निकल रही है। जिस क्रिकेटर की बारात उत्तर प्रदेश की धरती पर निकल रही है उस क्रिकेटर का नाम है आकाश दीप। आकाश दीप बुधवार (आज) की रात में अक्षिता के साथ शादी करके वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। आकाश दीप की बारात उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक शहर वाराणसी में निकलेगी। यह समाचार लिखे जाने तक आकाश दीप की बारात में शामिल होने के लिए 350 से ज्यादा बाराती वाराणसी पहुंच चुके थे। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी काशी आज एक अनोखी और चर्चित शादी की साक्षी बनने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप अपनी जीवनसंगिनी अक्षिता के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। क्रिकेट और अध्यात्म के संगम वाली इस शादी को लेकर वाराणसी में खास उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार शादी समारोह के लिए दूल्हा-दुल्हन वाराणसी पहुंच चुके हैं। विवाह स्थल को विशेष रूप से भगवान शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में होने जा रहे इस विवाह को यादगार बनाने के लिए आयोजन में काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक झलक को प्रमुखता दी गई है। UP News
वाराणसी में आज निकलने वाली यह बारात आम शादियों से अलग मानी जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी इस विवाह पर नजर है। भारतीय क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाश दीप अब जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और खेल जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। शादी से पहले आयोजित मेहंदी और तिलक समारोह भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे। मेहंदी कार्यक्रम में आकाश दीप का उत्साही अंदाज देखने को मिला, जबकि तिलक समारोह में उनके डांस के वीडियो खूब वायरल हुए। इन कार्यक्रमों ने शादी के उत्साह को और बढ़ा दिया। UP News
शादी समारोह को और खास बनाते हुए प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। इससे समारोह में मौजूद लोगों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विवाह से जुड़ी रस्मों के दौरान उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। आकाश दीप मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले से हैं, जबकि उनकी होने वाली पत्नी अक्षिता भी रोहतास क्षेत्र से संबंध रखती हैं। दोनों परिवारों के लिए यह विवाह एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। UP News
वाराणसी केवल एक शहर नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और परंपरा का केंद्र माना जाता है। ऐसे में देश के चर्चित क्रिकेटर का काशी में विवाह करना अपने आप में विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव की नगरी में सजाए गए शिवमय मंडप, धार्मिक वातावरण और क्रिकेट जगत की मौजूदगी ने इस शादी को उत्तर प्रदेश की चर्चित शादियों में शामिल कर दिया है। काशी की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक आज हर तरफ इसी खास बारात और क्रिकेटर आकाश दीप की नई पारी की चर्चा सुनाई दे रही है। UP News
विज्ञापन