उत्तर प्रदेश का यह खास टीचर है भारत का सबसे ज्यादा पैसे वाला
भारत
चेतना मंच
10 Sep 2025 05:01 PM
उत्तर प्रदेश में एक से बढक़र एक प्रतिभा मौजूद है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि उत्तर प्रदेश का एक साधारण टीचर भारत का सबसे ज्यादा धन कमाने वाला टीचर बन गया है। उत्तर प्रदेश के इस टीचर ने अपनी पढ़ाई के बलबूते
पर 30 हजार करोड़ रूपये की बहुत बड़ी कंपनी खड़ी कर दी है। उत्तर प्रदेश के इस साधारण टीचर की नेटवर्थ 4 हजार करोड़ रूपए से भी अधिक की है। UP News
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है करोड़पति टीचर
यहां हम जिस करोड़पति टीचर की बात कर रहे हैं वह टीचर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के इस करोड़पति टीचर का नाम अलख पांडे (Alakh Pandey) है। अलख पांडे सर (Alakh Pandey Sir) को फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के नाम से भी जाना जाता है। हजारों बच्चों को फिजिक्स पढ़ाने मात्र से ही उत्तर प्रदेश का यह टीचर भारत का सबसे धनी टीचर बन गया है। आमतौर पर कहा जाता है कि अध्यापक अथवा टीचर गरीब रहते हैं। उत्तर प्रदेश के धनपति टीचर अलख पांडे Alakh Pandey ने यह साबित कर दिया है कि यह कोई स्थाई नियम नहीं है कि यदि आप एक टीचर हैं तो आप गरीब ही होंगे। केवल टीचर वाले प्रोफेशन के द्वारा आप भी अलख पांडे Alakh Pandey की तरह से अरबपति बन सकते हैं। अपने ज्ञान के द्वारा अरबपति टीचर अलख पांडे की सफलता की कहानी हजारों अध्यापकों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बन गई है। अलख पांडे के विषय में विस्तार से जान लेना जरूरी हो जाता है। UP News
फिजिक्स वाला के नाम से प्रसिद्ध है उत्तर प्रदेश का अध्यापक अखल पांडे
आपको बता दें कि Physics Wallah नामक एजुकेशन सेंटर के फाउंडर और CEO Alakh Pandey का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में 2 अक्टूबर 1991 हुआ था। उनका परिवार आम मिडिल क्लास की तरह ही
था। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। लेकिन उन्हें फिजिक्स पढ़ना और पढ़ाने में उन्हें बहुत मजा आता था। इसलिए उन्होंने 12वीं कक्षा से ही कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया था।अलख पांडे खुद बताते हैं कि जब वह 12वीं क्लास
में तभी से उन्होंने कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया था। प्रयागराज के लूकरगंज स्थिति ब्राइट कोचिंग से उन्हें कोचिंग पढ़ाना शुरू किया था। UP News
वह कहते हैं कि फिजिक्स वाला की शुरुआत 15 साल पहले ही हो गई थी, जब उन्होंने कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया था। उस समय वह साइकिल से कोचिंग पढ़ाने जाया करते थे। अलख पांडे बताते हैं कि जब वह तीसरी कक्षा में थे तो उनका आधा घर बिक गया था और छठी क्लास में आते-आते उनका पूरा घर बिक गया। और उनका परिवार किराए के मकान पर रहने लगा। अलख को उसी समय एहसास हो गया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। अलख बताते हैं कि जब वह छोटे थे तो उनके पापा के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उन्हें साइकिल दिला पाए। लेकिन बाद में उनके पिता ने उन्हें साइकिल दिलाई। UP News
उत्तर प्रदेश के सबसे धनवान टीचर ने बीच में ही छोड़ दी थी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के सबसे अमीर टीचर अलख पांडे बताते हैं कि IIT की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं की थी। इतने नंबर आ गए थे कि यूपी के टॉप सेकेंड इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल गया था। उन्होंने कानपुर का
Harcourt Butler कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। लेकिन उन्हें मजा नहीं आ रहा था।इसलिए तीसरे साल उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। अलख अपने चैनल पर 11वीं, 12वीं और JEE का सिलेबस पढ़ाते थे।
वह बताते हैं कि जब उन्होंने कॉलेज छोड़ था तो घर वाले बहुत गुस्सा हुए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैंने कॉलेज छोड़ा था तो पापा ने कहा था कि अगर खानदान में सबको पता चलेगा तो वो लोग क्या कहेंगे। अगर तुम्हें
ट्यूशन ही पढ़ाना था तो क्यों इंजीनियरिंग करने कानपुर गए थे। UP News
अलख पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कॉलेज छोड़ने के बाद उन्होंने कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन डिग्री न होने की वजह से उन्हें निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर कोचिंग खोली वह भी नहीं चली। इसलिए 2015 में उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल PHYSICS WALLAH की 2015 में शुरुआत की। चैनल उन्होंने 2014 में हो शुरू कर दिया था। एक सालमें उनके चैनल पर 50 हजार सब्सक्राइबर हो चुके थे। 2019 में, उनके साथ आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र प्रतीक माहेश्वरी भी शामिल हुए, जिन्होंने पेन पेंसिल, नाइट पांडा और मून 2 नून जैसे स्टार्टअप शुरू किए। अलख ने ऐप डेवलपमेंट पर लगभग 15 लाख रुपये का निवेश किया, जो उन्होंने यूट्यूब चैनल से कमाया था।
जून 2020 में उन्होंने प्रतीक के साथ मिलकर फिजिक्स वाला प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी को रजिस्टर्ड कराया। प्रतीक ही वह तकनीकी व्यक्ति थे जिन्होंने मई 2020 में अलख को PW ऐप लॉन्च करने में मदद की थी। इतने ज्यादा डाउनलोड हुए कि ऐप पहले ही दिन क्रैश हो गया; सात दिनों में तीन लाख डाउनलोड हो गए। पीडब्ल्यू (PW) ने अपना पहला कोर्स, लक्ष्य ( Physics For JEE), मात्र 999 रुपये की किफायती कीमत पर लॉन्च किया, तो इसे पूरे भारत के छात्रों से भारी प्रतिक्रिया मिली। लगभग 70,000 छात्रों ने छह महीने के इस कोर्स के लिए साइन अप किया और PW को भारी राजस्व अर्जित करने में मदद की। 2021 में, PW ऐप पर 2.1 मिलियन साइनअप हुए। UP News
फिजिक्स वाला ने अपनी पहली फंडिंग जून 2022 में उठाई थी। सीरीज ए की राउंड में PHYSICS WALLAH ने 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग आठ करोड़ रूपए की उठाकर भारत का 101वां यूनिकॉर्न बन गया था। इस फंडिंग के साथ
ही कंपनी 1.1 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गई। इस फंडिंग का उद्देश्य व्यवसाय का विस्तार, ब्रांडिंग और अधिक ऑफलाइन शिक्षण केंद्र खोलना था। अब तक फिजिक्स वाला ने 2 राउंड
की फंडिंग उठाई है। Physics Wallah ने दूसरी फंडिंग 20 सितंबर 2024 को 210 मिलियन डॉलर की उठाई थी। वर्तमान में कंपनी वैल्यूएशन करीब 3.7 बिलियन डॉलर (लगभग 32 हजार करोड़ रुपये) है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी
का सालाना रेवेन्यू 2020 करोड़ रुपये था। फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे की 2025 तक कुल नेटवर्थ (Physics Wallah Founder Alakh Pandey Net Worth) लगभग 4500 करोड़ रुपये है।
हालांकि, उनकी नेटवर्थ के बारे में आधिकारिक रूप से कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। यह एक अनुमानित आय है। क्योंकि उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। अलख पांडे भारत के सबसे अमीर टीचर है। उनकी नेटवर्थ करीब 4500 करोड़ रुपये है। 2 अक्टूबर 1991 को जन्मे अलख पांडे ने बहुत कम समय में बतौर शिक्षक खूब नाम कमाया है। इसलिए सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि वह पूरे भारत के सबसे अमीर टीचर हैं। फिजिक्स वाला करीब 4600 करोड़ रुपये का आईपीओ (Physics Wallah IPO) भी ला रहा है। इसके लिए उसे सेबी से मंजूरी भी मिल गई है। इस आईपीओ में पूंजी जुटाने के लिए एक नया इश्यू और शुरुआती निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी आंशिक रूप से बेचने के लिए एक ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। UP News