
PM Modi : लखनऊ। भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर औद्योगिक निवेश को लेकर चर्चा की। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में जर्मन राजदूत का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 से अधिक वर्षों के व्यापारिक इतिहास के साथ भारत और जर्मनी आर्थिक सहयोग के समान अतीत से जुड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दोनों देशों के बीच पारस्परिक संबंध नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
योगी ने एकरमैन को बताया कि प्रदेश सरकार 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समिट के माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश में व्यापार के असीम अवसरों को प्रदर्शित करेगी और भारत की प्रगति में सहयोग करने के लिए वैश्विक व्यापारिक समुदाय को एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराएगी।