उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस परियोजना की देखरेख करेगा।

उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारों का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस परियोजना की देखरेख करेगा। कॉरिडोर बनने से उत्तर प्रदेश के इस जिले में रोजगार और कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि 1 दिसंबर से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन आॅनलाइन किए जा सकेंगे और स्वीकृति के बाद उद्योग स्थापना शुरू हो सकेगी। जलालाबाद में यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा और गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज से तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन भी मजबूत होगी।
इस हब के बनने से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए मौके पैदा होंगे, जिससे जिले की आमदनी और आर्थिक विकास में भी बढ़ोतरी होगी। उत्तर प्रदेश में रोजगार की बड़ी संख्या में जरूरत है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में इंडस्ट्रियल हब के बनने से प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के लिए यह वरदान साबित होगा। शाहजहांपुरवासियों के लिए तो यह वरदान होगा ही प्रदेश का भी इससे काफी भला होगा।