जो सोशल मीडिया के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करता था। गिरोह के सदस्य पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती करते थे, फिर पीड़ितों को फर्जी पुलिस कार्यालय में बुलाकर मुकदमे, जेल और एनकाउंटर का डर दिखाते हुए मोटी रकम वसूलते थे।

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे हनीट्रैप गिरोह का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करता था। गिरोह के सदस्य पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती करते थे, फिर पीड़ितों को फर्जी पुलिस कार्यालय में बुलाकर मुकदमे, जेल और एनकाउंटर का डर दिखाते हुए मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। UP News
मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। रिठानी निवासी नीरज पाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और उनके कुछ साथियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उनसे दो लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने दबाव बनाकर पीड़ित से 10 हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में भी ट्रांसफर करा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिठानी निवासी राहुल पाल और टीपीनगर क्षेत्र निवासी आकाश के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ऐसे सामान बरामद किए, जिनसे वे फर्जी पुलिस कार्यालय का माहौल तैयार करते थे। बरामद सामान में बिना नंबर प्लेट की कार, अतिरिक्त नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, टेलीफोन, लैपटॉप, टैबलेट, मुहरें, नेम प्लेट और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। UP News
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से संपर्क करते थे। कई बार आरोपी खुद को महिला बताकर बातचीत शुरू करते थे। बातचीत बढ़ने के बाद वीडियो कॉल और निजी चैट के जरिए युवकों को फंसाया जाता था। इसके बाद उन्हें मिलने के बहाने मोहकमपुर स्थित कथित पुलिस कार्यालय में बुलाया जाता था। आरोपियों ने मोहकमपुर में ऐसा सेटअप तैयार कर रखा था, जो देखने में पुलिस चौकी जैसा लगता था। वहां क्राइम रजिस्टर और एफआईआर रजिस्टर तक रखे गए थे। इसके बाद खुद को सीओ, दरोगा और पुलिसकर्मी बताने वाले आरोपी पीड़ितों को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, जेल भेजने और एनकाउंटर की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। UP News
गिरफ्तार आरोपी राहुल पाल की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रहा है। एक तस्वीर में वह पुलिस अधिकारी के साथ जन्मदिन कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इनको लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस जांच में एक अन्य मामले की जानकारी भी सामने आई है। बेगमबाग अशोका कॉलोनी निवासी डॉक्टर श्याम कुमार घई ने शिकायत दी थी कि 29 मार्च को उनके बैंक खाते से 21 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला संबंधित थाने भेजा गया। UP News
एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल फर्जी पुलिस चौकी का नहीं, बल्कि हनीट्रैप के जरिए की जा रही संगठित ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन