
27 मई को दर्ज हुई थी एफआईआर इस बीच, आरोपी प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की सहमति से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और विश्वविद्यालय के आचार संहिता के नियमों का हवाला देते हुए निलंबित भी कर दिया गया है। बीते 25 मई की शाम से सोशल मीडिया में टीडी कॉलेज के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में सार्वजनिक हो गया। वीडियो में आरोपी प्रोफेसर अपनी एक छात्रा से अश्लील बात करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद कॉलेज के छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया था। संबंधित लाइन बाजार थाने द्वारा वीडियो की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतिष्ठित टीडी कॉलेज के एक प्रोफेसर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें प्रोफेसर छात्रा से आपत्तिजनक बात करता है और फिर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है. #jaunpurtdcollege #jaunpur pic.twitter.com/9AYoIEoOWu
— sanjay singh (@sanjay_media) May 25, 2023