Jaunpur Premier League को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। टूर्नामेंट में टीमों की एंट्री और खिलाड़ियों के चयन के नियमों को लेकर कप्तानों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम को बिना निर्धारित ट्रायल के प्रतियोगिता में शामिल किया जा रहा है।

UP News : जौनपुर में पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के द्वारा आयोजित किए जा रहे जौनपुर प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा विवाद सामने आ रहा है। आरोप है कि नियम के मुताबिक़ टूर्नामेट में केवल जौनपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है लेकिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम को बग़ैर ट्रायल के इस लीग में शामिल किया जा रहा है और उनके खिलाड़ी भी जौनपुर से बाहर के होंगे! UP News
जेपीएल में खेलने के लिए खिलाड़ी का जौनपुर का होना अनिवार्य शर्त है! जौनपुर की 9 विधानसभा में ऑनलाइन वोटिंग के ज़रिए प्रत्येक विधानसभा से 5 शीर्ष टीमों को ट्रायल के लिए चुना गया जिसमे पहली टीम ट्रायल के फ़ाइनल में स्वतः ही पहुँच जाएगी बाक़ी चार टीमे आपस में खेलकर फ़ाइनल वाली टीम से क्वालिफ़िकेशन का मुक़ाबला खेलेगी और जो टीम इसमें से जीतेगी वो अपने विधानसभा के लिए JPL में प्रतिभाग करेगी। UP News
JPL के लिए सदर विधानसभा से क्वालिफ़ाई कर चुकी टीम Divyapraksh 11 के कप्तान दिव्यप्रकाश सिंह ने एक वीडीओ ज़ारी करके ये आरोप लगाया है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम को बिना किसी ट्रायल मैच के इस टूर्नामेंट में शामिल किया जा रहा है और उसमे खेलने वाले खिलाड़ी जौनपुर से बाहर के है ऐसे में पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के जौनपुर नंबर वन के विचार पर सवाल उठते हैं , इसके अतिरिक्त Badlapur royals टीम के कप्तान अभिषेक यादव ने भी वीडीओ ज़ारी करते हुए JPL में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम के नियमविरुद्ध प्रतिभाग पर सवाल उठाये हैं। UP News
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था जिसके बाद जौनपुर में उनकी सक्रियता को देखते हुए उनके राजनीति में आने की अटकले लगाई जाने लगी, लेकिन इस चुनाव में किसी भी दल ने उन्हें टिकट नहीं दिया और उनको सबसे बड़ा झटका बीजेपी से मिला। इसके कुछ समय बाद अभिषेक सिंह ने नौकरी में वापसी के लिए आवेदन किया लेकिन सरकार ने इस आवेदन को आइसोलेट कर दिया। इस चुनाव के टिकट बटने तक अभिषेक सिंह ने मीडिया में ख़ूब सुर्ख़िया बटोरी और कई बयान दिए जैसे ‘2025 फ़रवरी तक जौनपुर को दुनिया का विश्वप्रसिद्ध जिला बनाऊँगा’ Easymytrip से फ़्लाइट की सस्ती यात्रा जैसे बयान हो, एक बार पहले भी क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियो का रजिस्ट्रेशन कराया और टीम तक अनाउंस करने के बाद टूर्नामेंट का न होना इत्यादि ऐसे बयानबाज़ी रही जिसे लेकर कहीं न कहीं सवाल उठते हैं! UP News
विज्ञापन