जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में कीचड़ का छींटा पड़ने के विवाद के बाद दलित युवक से मारपीट का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हैवानियत की सीमा पार करने वाली घटना सामने आई है। हैवानियत की सीमा पार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुई है। जब उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में गाड़ी से कीचड़ का छींटा पड़ने को लेकर शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि दबंगों ने एक दलित युवक को सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है यह भी है कि मारपीट के दौरान युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पक्खनपुर गांव निवासी देवा के ऊपर गाड़ी से कीचड़ का छींटा पड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ था। फिर इसके बाद आरोप हैं कि कुछ मनबढ़ लोग जबरन युवक को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के पीछे की वजह, आरोपों और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पीड़ित का उपचार जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। UP News:
विज्ञापन