उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जपटापुर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से 35 वर्षीय श्रवण गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़े पूरी खबर?

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जपटापुर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से 35 वर्षीय श्रवण गुप्ता की मौत हो गई। जपटापुर गांव के पास जौनपुर-शाहगंज लुंबिनी मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। UP News
यह हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे जपटापुर बाजार के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्रवण गुप्ता (35) पुत्र स्वर्गीय अच्छे लाल गुप्ता, निवासी मधुबन, थाना कंधरापुर, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। श्रवण दशहरे के मेले में जलेबी बनाने के काम के लिए अपने परिवार के साथ शाहगंज आए थे। वह शाहगंज के दुकानदार गणेश गुप्ता के यहां काम करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने एक साथी को छोड़ने के लिए कोईरीडीहा बाजार गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय शाहगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। UP News
श्रवण गुप्ता दो भाइयों में छोटे थे और उनके दो बच्चे हैं। वह मिठाई बनाने का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दशहरे के मेले में काम करने के लिए वह परिवार के साथ शाहगंज आए थे। इस बीच सड़क हादसे में उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। UP News
दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने श्रवण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक के संबंध में आगे की कार्रवाई और तलाश को लेकर पुलिस की जांच जारी है। UP News
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। UP News
विज्ञापन