विज्ञापन
UP News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शक की सुई गांव के ही एक व्यक्ति पर जाकर टिकी।

UP News: झांसी में एक चर्चित महिला मर्डर केस सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाई में 22 मई को 35 वर्षीय रजनी अहिरवार का शव घर में लहूलुहान हालत में मिला था। महिला के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रजनी का पति भूपत हरियाणा में रहकर प्राइवेट काम करता था। कभी कभार ही वह घर आता था। रजनी यहां अपने तीन बेटी और एक बेटे के साथ अकेले रहती थी।
पुलिस जांच में मिले सुराग गांव के ही रहने वाले रक्षपाल बघेल पुत्र श्यामसिंह पर शक जता रहे थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में रक्षपाल ने दोनों के बीच के प्रेम संबंध की बात कुबूल करते हुए बताया कि रजनी उस पर दूसरे शहर में जाकर रहने का दबाव बना रही थी। उसकी बात न मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कह रही थी। इस वजह से उसने रजनी की हत्या कर दी।
करीब आठ महीने से रक्षपाल और रजनी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रक्षपाल शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। उसका घर रजानी से करीब दो मीटर दूर है।
पुलिस के मुताबिक रजनी रक्षपाल पर गांव छोड़कर दूसरी जगह साथ-साथ रहने का दबाव बना रही थी। रक्षपाल इसके लिए तैयार नहीं था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 मई को रात करीब 11.45 बजे फोन करके रजनी ने रक्षपाल को बुलाया। वहां दोनों के बीच शादी और साथ रहने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया। गुस्से में उसने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और रजनी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रजनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और रक्षपाल फरार हो गया। UP News
विज्ञापन