कानपुर में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का बिना हेलमेट बुलेट चलाते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और दोपहिया वाहन चलाने वालों से हेलमेट पहनने की अपील की है। पढ़े पूरी खबर

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र मैथानी को बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ गया।गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया है।जानकारी के मुताबिक, भाजपा के 'सेवा संकल्प' कार्यक्रम के तहत विधायक सुरेंद्र मैथानी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए कि जब जनप्रतिनिधि ही नियम तोड़ेंगे तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा। UP News
तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला कानपुर ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया। ट्रैफिक विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधायक का ऑनलाइन चालान जारी कर दिया। UP News
मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट छूट गया था और वे यातायात नियमों का सम्मान करते हैं। विधायक ने चालान की राशि भरने की बात भी कही है। UP News
कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यातायात नियम सभी के लिए बराबर हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। UP News
विज्ञापन