Kanpur Case : कानपुर देहात में आग में जलकर मरी मां-बेटी का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार
Funeral of mother-daughter burnt to death in Kanpur countryside amid tight security arrangements
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:10 PM
कानपुर (उप्र)। कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान कथित रूप से खुद को आग लगाने वाली एक महिला और उसकी बेटी का बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां पर अंतिम संस्कार किया गया।
Kanpur Case
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के समय कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपने मातहतों के साथ मौजूद रहे । इस दौरान संभागीय आयुक्त राज शेखर, और महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) प्रशांत कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मूर्ति ने बताया कि शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने के लिए मडौली गांव से बिठूर श्मशान घाट तक के रास्ते में पुलिस कर्मियों को तैनात करने के अलावा श्मशान घाट और घटना स्थल सहित सभी जगहों पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई थी । उन्होंने बताया कि पहले पीड़ित परिवार ने कहा था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, लेकिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आश्वासन के बाद परिजनों ने दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम करने और उनका अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी।
बातचीत में पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि शोक संतप्त परिवार के सदस्यों द्वारा स्थानीय रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच अंत्येष्टि की गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
Kanpur Case
अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़ित पुत्र शिवम दीक्षित ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनके परिवार को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। शिवम ने कहा कि उन्हें और उनके भाई को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, सरकारी नौकरी, सरकारी योजना के तहत घर और सरकारी जमीन दी जाएगी और जीवन भर पेंशन दी जाएगी।
घाट पर स्थानीय ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को बताया कि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। आईजी प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।