उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर स्तिथ चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने समारोह के बीच पहुंचकर खुद को दूल्हे की पहली और कानूनी पत्नी बताया तथा दूसरी शादी का विरोध शुरू कर दिया।

UP News : उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी समारोह में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर स्तिथ चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने समारोह के बीच पहुंचकर खुद को दूल्हे की पहली और कानूनी पत्नी बताया तथा दूसरी शादी का विरोध शुरू कर दिया। महिला के विरोध के बाद विवाह की रस्में बीच में ही रोक दी गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। UP News
चमनगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी जूही लाल कॉलोनी निवासी एक इंटीरियर कारोबारी से हुई थी। वर्ष 2024 में उसकी विदाई हुई, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि कानूनी विवाद लंबित होने और तलाक की प्रक्रिया पूरी न होने के बावजूद उसके पति ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली।
महिला के अनुसार, उसे दूल्हे के एक पड़ोसी ने फोन कर दूसरी शादी होने की सूचना दी। इसके बाद उसने पति, ससुर और अन्य परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह अपनी बहन के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई और शादी का विरोध दर्ज कराया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। UP News
महिला का कहना है कि दोनों के बीच अब भी नियमित बातचीत होती है। उसके मुताबिक, आरोपी पति व्हाट्सएप पर लगातार संपर्क में रहता है और महीने में कई बार मुलाकात भी होती है। ऐसे में दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद वह पूरी तरह हैरान रह गई। वहीं थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दुल्हन के पास जाकर खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए कहती सुनाई देती है कि उनका अब तक तलाक नहीं हुआ है और उन्होंने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग उसे हटाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। UP News
विज्ञापन