परिवार का दावा है कि वर्ष 2018 में उनकी बेटी ने अपनी पसंद से शादी करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद से कुछ पड़ोसी उस पर दोबारा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर कई बार घर और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया गया।

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह के बाद बेटी के हिंदू धर्म अपनाने को लेकर परिवार और पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ गया हैं। परिवार का दावा है कि वर्ष 2018 में उनकी बेटी ने अपनी पसंद से शादी करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद से कुछ पड़ोसी उस पर दोबारा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर कई बार घर और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया गया। एक पुराने हमले में परिवार की एक बेटी की मौत होने का भी दावा किया गया है। परिवार के अनुसार, मंगलवार को भी कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को परिवार डीसीपी दक्षिण के कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले में सुरक्षा तथा न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं। UP News
मछरिया निवासी रशीद अहमद के मुताबिक, उनके आठ बच्चों में सबसे बड़ी बेटी हिना ने वर्ष 2018 में आवास विकास क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद हिना ने हिंदू धर्म अपना लिया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग हिना पर दोबारा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे। रशीद अहमद का कहना है कि बेटी के फैसले का विरोध करते हुए परिवार को लगातार परेशान किया गया। उनका आरोप है कि दबाव नहीं मानने पर उनके परिवार को कई बार निशाना बनाया गया। UP News
परिवार ने आरोप लगाया कि 5 सितंबर 2021 को उनके घर पर पथराव किया गया था। इस घटना में उनकी तीसरे नंबर की बेटी गुलफ्शां की मौत हो गई। परिवार के अनुसार, इसके करीब एक साल बाद दोबारा पथराव किया गया, जिसमें उनके बेटे का हाथ टूट गया। इस मामले में अदालत के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि इसके बावजूद विवाद और कथित उत्पीड़न का सिलसिला पूरी तरह नहीं रुका। UP News
परिवार के अनुसार, 4 अगस्त को पड़ोसी और उसके साथ आए कुछ लोगों ने उनके बेटे कासान पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद तत्काल अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने डीसीपी दक्षिण कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। UP News
डीसीपी दक्षिण की ओर से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार का कहना है कि पिछले करीब आठ वर्षों से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया जाता है। UP News
विज्ञापन