
Reshma (File Photo)[/caption]
हाथ में लिखा था नोट, लाइनें मिटाने का प्रयास
इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर सीओ प्रिया सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृतका के हाथ पर एक नोट भी लिखा हुआ था, जिसे मिटाने का भी प्रयास किया गया था। मृतका के हाथ पर लिखा था कि सासू ने किया गलत काम, और। इसके बाद की कुछ लाइनें पेन से मिटाने की कोशिश की गई हैं।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं, जानकारी पर विवाहिता के पिता सुरेश बाबू ससुराल पहुंचे और बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सुरेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बेटी को परेशान करते थे। उसे मार दिया गया है। बेटी ने हाथ में लिखकर बताने की कोशिश की थी, जिसे ससुराल वालों ने मिटाने का प्रयास किया है।
[caption id="attachment_83441" align="aligncenter" width="414"]
Kanpur News: Know the full story of the letter of death written on the hand[/caption]
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमराहट थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।