Kanpur News : कानपुर में सीएचसी से चोरी नवजात बरामद
Kanpur News : Newborn recovered from CHC in Kanpur
भारत
चेतना मंच
08 Apr 2023 09:46 PM
Kanpur News : कानपुर के कल्याणपुर सीएचसी से चोरी हुआ नवजात बच्ची को कानपुर देहात की पुलिस ने राजपुर से बरामद कर लिया है। महिला ने बच्ची को चोरी करने के बाद कानपुर देहात के निसंतान दंपति को बेच दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके बच्ची को बरामद कर लिया। इसके साथ ही उसके परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।
Kanpur News :
देहात पुलिस ने बच्ची को बरामद किया
कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में निसंतान दंपति के घर नवजात बच्ची आई है। जबकि उनके घर में कोई महिला गर्भवती नहीं थी, अचानक से बच्ची आ गई। इधर कल्याणपुर से नवजात के चोरी होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने शक होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस ने छापा मारा तो सच्चाई सामने आ गई। दंपति ने बताया कि उन्होंने एक महिला ने नवजात को खरीदा है। उनके कोई भी संतान नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके आरोपित महिला को भी हिरासत में लिया है। इधर परिजनों को बच्चा सुपुर्द करने के लिए थाने बुलाया गया है।